(MP Ration Card) मध्य प्रदेश राशन कार्ड धारक विवरण एवं पात्रता सूची देखें

मध्य प्रदेश स्टेट फ़ूड सिक्योरिटी पोर्टल को राज्य के राशन कार्ड से सबंधित कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है। जिसे ‘Rationmitra‘ के नाम से भी जाना जाता है। क्या आप MP Ration Card के नया सूची,कार्ड विवरण,रिपोर्ट,पात्रता पर्ची आदि देखना चाहते है? इसके लिए आपको विभाग के दफ़्तर जाने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से ही इन सभी कार्यों को कर सकते है।

Madhya Pradesh Ration Card Portal 2023

PortalMP Ration Card (Rationmitra)
StateMadhya Pradesh
DepartmentFood, Civil Supplies and Consumer Protection
BeneficiaryRation card holder members of M.P
Official site URLrationmitra.nic.in

मध्यप्रदेश राशन कार्ड (MP Ration Card) क्या है?

खाद्य,नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के योग्य परिवारों को राशन का लाभ प्रदान किया जाता है। जिसमें विभाग लाभुक परिवार को चावल,गेंहू तथा किरोसिन आदि प्रति माह (Per Month) देता है। आवेदक एवं लाभार्थीयों के सुविधा हेतु विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किया है। जिसका उपयोग राशन से सबंधित कार्यों में किया जाता है।

मध्य प्रदेश ई-मंडी पंजीकरण।

राशन कार्ड धारक परिवार विवरण देखें।

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट के इस लिंक पर जाएँ- https://rationmitra.nic.in/
  • होम पेज में स्थित ‘वर्तमान लाभार्थी परिवार’ लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर, जिला नाम,Local Body,FPS कोड तथा Family ID विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद राशन कार्ड विवरण देख सकते है।
MP ration card family details

पात्रता पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड-

यदि आप खाद्यान सुरक्षा पात्रता पर्ची (ई राशन कार्ड) डाउनलोड PDF में करना चाहते है। जिसमें पात्रता की मात्रा लिखी होती है। पर्ची को डाउनलोड करने के निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा-

  1. इसके लिए सबसे पहले ‘पात्रता पर्ची डाउनलोड‘ लिंक पर क्लिक करना है।
  2. इसके पश्चात जिला नाम,Local Body,Family ID,Member ID तथा मोबाइल नंबर आदि को भरना है।
  3. Then, कैप्चा कोड को भरे तथा ‘परिवार की पात्रता पर्ची सबंधित जानकारी प्राप्त करे’ लिखें बटन पर क्लिक करे।
  4. इसके बाद पर्ची को PDF में देख सकते है तथा डाउनलोड भी कर पाएंगे।
mp ration card patrta slip download

नोट: मोबाइल नंबर के विकल्प में कोई भी मोबाइल नंबर डाल सकते है। इसके लिए पंजीकृत (रजिस्टर्ड) नंबर ही आवश्यक नहीं है।

विमर्श पोर्टल एमपी लॉगिन।

उपलब्ध ऑनलाइन सुविधा-

  • राशन कार्ड विवरण तथा सूची।
  • परिवार पात्रता पर्ची डाउनलोड।
  • ऑनलाइन शिकायत सबमिट प्रक्रिया।
  • ई-KYC सत्यापन हेतु ऑनलाइन आवेदन।
  • सदस्य को पात्रता पर्ची से हटाये हेतु नोटिस।
  • POS मशीन की स्थिति जाँच।

MP Ration Card Portal में उचित मूल्य दूकान कैसे देखें?

यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के राशन पोर्टल की मदत से उचित मूल्य दूकान का नाम,कोड,सेल्समैन नाम,पंजीकरण तारीख एवं कुल परिवारों की संख्या आदि विवरण को देखने के इच्छुक है। किसी भी जिलें के डिटेल्स को निकाल सकते है। इसके लिए पहले ऑफिसियल पोर्टल के ‘उचित मूल्य दुकान‘ के लिंक पर जाना होगा। जिसमें जिला नाम और स्थानीय निकाय के ऑप्शन को चुनना है और कैप्चा कोड को डालने के पश्चात “उचित मूल्य दुकान देखें” पर क्लिक करे।

Important Links

म.प्र. राशन कार्डविवरण | पर्ची
अन्य राशन विवरणClick Here
Official WebsiteGet Here

FAQs for MP Ration Card (rationmitra.nic.in) Portal 2023

Q. क्या विभाग ने मोबाइल ऐप भी पब्लिश किया है?

लाभुकों के सुविधा हेतु विभाग ने मोबाइल ऐप को प्ले स्टोर में लांच कर दिया है। जिसका उपयोग लाभार्थी मुफ्त में कर पाएंगे।

Q. सदस्य के आधार की जानकारी गलत होने पर क्या होगा?

ऐसे स्थिति में सदस्य के पात्रता रद्द कर दी जाएगी। जिससे राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा।

Q. अपात्र होने की स्थिति में क्या करना होगा?

लाभार्थी का नाम अपात्र होने पर सबंधित कार्यालय में सूचित करना होगा तथा पात्रता पर्ची में सुधार करा लेना चाहिए।

Q. फैमिली आईडी और मेंबर आईडी की संख्या कितनी होती है?

Family ID और Member ID की संख्या क्रमश: 8 तथा 9 होती है। जिसे राशन कार्ड के स्लिप में भी देख सकते है।

Q. क्या किसी मध्यप्रदेश के कार्डधारी अन्य राज्य में ही राशन लाभ ले सकता है?

नहीं, चूँकि राशन का लाभ लेने के लिए कार्डधारी के पास स्टेट गवर्नमेंट द्वारा उपलब्ध कराया गया राशन कार्ड होना चाहिए।

Leave a Comment