Aahar Jharkhand (आहार झारखण्ड) जो राज्य के निवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप राशन कार्ड से सबंधित कार्य ऑनलाइन ही किया जा सकता है। यूजर वेबसाइट की मदत से राशन कार्ड का सभी विवरण प्राप्त कर सकता है। इस पोस्ट में Jharkhand PDS System के कार्यप्रणाली और लाभ के बारे में जानकारियां दी गयी है।
यदि आप भी झारखण्ड के हैं तो शायद आपको पता ही होगा की आहार झारखण्ड (aahar.jharkhand.gov.in) वेबसाइट से Jharkhand Ration Card 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त Ration Card Status Check, राशन कार्ड के विवरण,कार्ड डिटेल्स सुधार आदि कार्य भी ऑनलाइन कर सकते है। राशन कार्ड से सबंधित अन्य कार्य को भी ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। So, पोर्टल से सबंधित इन्फॉर्मेशन तथा कार्य प्रक्रिया जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा तक जरूर पढ़े।
Page Contents
Overview of Aahar Jharkhand Portal 2022
Portal | Aahar Jharkhand |
Services | Ration Card |
Beneficiary | Residents of Jharkhand |
Application Type | online and offline |
Department | Food, Public Distribution & Consumer Affairs |
Official Site URL | aahar.jharkhand.gov.in |
Aahar Jharkahnd Portal क्या है?
आहार झारखण्ड पोर्टल को “Department of food, Public Distribution & Consumer Affairs, Government of Jharkhand” द्वारा जारी किया गया है। जिसमें झारखण्ड राज्य के गरीब रेखा के नीचे आने वाले परिवारों के लिए राशन वितरण का कार्य के लिए उपयोग होता है। अनाज पाने के लिए परिवार के सदस्य के पास राशन कार्ड का होना आवश्यक है। अन्यथा परिवार को प्रति माह अनाज नहीं मिलेगा। P.H और Green Card में सदस्य की संख्या विवरण के आधार पर अनाज डीलर द्वारा दिया जाता है।
वेबसाइट में ऑनलाइन कार्य जैसे- New Ration Card Apply Online करना, Ration Card Status Check 2022,राशन कार्ड में सुधार करना आदि शामिल है। इसके अलावा राशन कार्ड से सबंधित अन्य कार्य भी ऑनलाइन द्वारा ही घर बैठे ही किया जा सकता है।
Get Jharbhoomi Details
Jharkhand Ration Card List कैसे देखें?
यदि गांव के सभी राशन कार्ड धारक का लिस्ट चेक करना चाहते है तो ये निम्न स्टेप को फॉलो करके देख सकते है-
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट के इस पेज पर जाएँ- https://aahar.jharkhand.gov.in/secc-cardholders/search-ration
- फिर, जिला और ब्लॉक नाम को सेलेक्ट करना है।
- गांव / वार्ड या फिर डीलर में से किसी एक चुने,जिससे देखना चाहते है।
- इसके बाद Village Name / Dealer Name को सेलेक्ट करे।
- Card Type में जिस कार्ड का लिस्ट देखना चाहते है उसका चयन कर लें।
- इसके अलावा अगर आपके पास राशन कार्ड नंबर मालूम है तो डायरेक्ट राशन कार्ड संख्या को डाले।
- फिर, “Captcha” कोड को भरे और “Submit” पर क्लिक करे।
नया राशन कार्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन-
अगर आप नया राशन कार्ड बनाना चाहता है तो पहले राशन कार्ड के मुखिया (Head of Ration Card) का रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आगे के प्रोसेस को करना होता है। जो निम्न प्रकार के स्टेप हैं-
- सर्वप्रथम Ration Card Management System साइट के इस लिंक पर जाएँ- https://jsfss.jharkhand.gov.in/SeccCardholderAddTemps/register/
- परिवार के मुखिया का नाम इंग्लिश और हिंदी में लिखें।
- पिता / पति का नाम इंग्लिश और हिंदी में भरे।
- फिर,लिंग,वर्ग,जन्म तिथि,मोबाइल नंबर,आधार नम्बर,कार्ड के प्रकार,जिला नाम को भरे।
- ब्लॉक/नगर पालिका,पंचायत,गांव/वार्ड नाम को चयन करना है।
- इसके बाद परिवार के मुखिया का आधार कार्ड को अपलोड करे और “Register” पर क्लिक करे। (अपलोड किये जाने वाले आधार कार्ड का साइज 200 KB से ज्यादा नहीं होना चाहिए)
- अब,आपको “Acknowledgement No” प्राप्त होगा उसे नोट करके रख लें।
- इसके बाद Acknowledgement No तथा आधार कार्ड नंबर के आठ संख्या को डाल कर लॉगिन कर लेना।
- फिर,आवेदन प्रक्रिया में Personal Details और बैंक विवरण को भरे।
- Additional Details को सेलेक्ट करे और “Save Draft” पर क्लिक कर दें।
- Add Family Member सेक्शन में अपने परिवार के सदस्य का नाम जोड़ सकते है। जिसमे सदस्य के सभी विवरण को भरना होगा।
- भरने के बाद सदस्य के आधार कार्ड को Upload अपलोड करना है। इसी तरह सभी परिवार सदस्य का नाम Add कर लेना है।
- अब, Preview सेक्शन में अभी तक भरे विवरण को देख सकते है। यदि सभी डिटेल्स सही है तो “Final Submit” पर क्लिक कर दें।
नोट: फाइनल आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
नोट: राशन कार्ड आवेदन में मुखिया नाम में घर के औरत (Female) को बेस्ट माना जाता है। इसलिए हो सके तो अपने घर के माँ / पत्नी (Wife) के नाम पर ही आवेदन करे। आधार कार्ड अपलोड प्रक्रिया में डाक्यूमेंट्स JPG या PNG फॉर्मेट में हो और साइज 200 KB से अधिक नहीं होना चाहिए।
राशन कार्ड में नये सदस्य का नाम जोड़ें-
- सबसे पहले झारखण्ड राशन कार्ड विभाग के वेबसाइट में जाना है- https://jsfss.jharkhand.gov.in/JsfssSeccCardholders/rationLogin/
- फिर, राशन कार्ड नंबर,कार्ड प्रकार और परिवार के मुख्य सदस्य का आधार नंबर के आठ अंक को डालना है।
- कैप्चा कोड को भरे और Login बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद राशन कार्ड के विवरण दिखाई देगा। नये सदस्य के नाम जोड़ने के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- परिवार के किसी एक सदस्य का नाम सेलेक्ट करना है जो राशन कार्ड में पहले से नाम दर्ज हो और आधार नंबर डालें तथा Verify पर क्लिक करे।
- अब,सदस्य का नाम,पिता /पति,जन्म तिथि,रिलेशन,मोबाइल नंबर,मैरिज,आदि डिटेल्स को भर लें।
- इसके पश्चात आधार कार्ड को स्कैन कर के अपलोड करनी है और यदि बैंक विवरण देना है तो Yes को चुने और नहीं तो No को चुनें।
- सहमति के बॉक्स में (✓) लगाना है और सबमिट करे तथा फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
Aahar Jharkhand Portal में Login प्रक्रिया:
1. फर्स्ट में, Login के इस लिंक पर जाएँ- https://jsfss.jharkhand.gov.in/SeccCardholderAddTemps/login/
2. Acknowledgement No / Ration No को डाले।
3. इसके बाद पासवर्ड में आधार नंबर के लास्ट आठ अंक को डाले और “Login” पर क्लिक करे।
Jharkhand Ration Card Status Check
- पहले Official वेबसाइट को Open करें और “Application Status” के इस लिंक पर जाएँ- https://jsfss.jharkhand.gov.in/NfsaCardholders/ercmsSearch
- यदि आपके पास “Ration Card No” है तो उसे डालें या “Acknowledgement No” को डालें। जब भी कोई राशन कार्ड में अपडेट या नया अप्लाई के समय Acknowledgement No भी प्राप्त होता है।
- अब, Captcha Code को भर लें और “Search” बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद राशन कार्ड या एप्लीकेशन का Details शो होगा।
Aahar Jharkhand राशन कार्ड का योग्यता क्या है?
राशन कार्ड से लाभ पाने के लिए इसके पात्रता (Eligibility) को पूरा करना होगा। राशन कार्ड सभी को नहीं मिलता है। जो सबंधित विभाग के शर्ते को पूरा करता है, उसे लाभ मिल सकता है-
- आवेदक झारखण्ड के निवासी होनी चाहिए।
- कम से कम आवेदक का उम्र 18 वर्ष हो।
- एक परिवार का एक ही सदस्य जो परिवार के मुखिया होता है।
- एक ही आवेदक का एक से अधिक राशन कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए।
- राशन कार्ड में जिनका नाम शामिल किया गया हो,उनका परिवार के मुखिया से नजदीक रिश्ता होनी चाहिए।
कार्ड के प्रकार एवं अनाज वितरण पात्रता
कार्ड के प्रकार | वितरण पात्रता |
लाल / गुलाबी कार्ड | परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 kg अनाज प्रति माह दिया जाता है। |
पीला कार्ड | 35 kg प्रति परिवार को प्रत्येक महीने में अनाज मिलता है। |
सफ़ेद कार्ड | – |
ग्रीन कार्ड | 5 kg प्रत्येक सदस्य को हर महीने में अनाज दिया जाता है। |
आहार झारखण्ड पोर्टल में राशन कार्ड कैसे खोजें?
1. पहले आहार झारखण्ड वेबसाइट को Open करें।
2. और “कार्डधारक” के “अपना राशन कार्ड खोजें” लिंक क्लिक करना होगा।
3. कार्ड धारक के District (जिला) को चुन लें। आवेदक का नाम,पिता का नाम को भरे।
4. फिर, राशन कार्ड नंबर डालें,ब्लॉक को चुने और अपना डीलर के नाम को सेलेक्ट करें।
5. अब, “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
राशन कार्ड बनाने के तरीके है
झारखण्ड राज्य में राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। आप अपने सुविधा के अनुसार अप्लाई करे।
- ऑनलाइन (Online): ऑनलाइन आवेदन करने के Aahar Jharkhand के Official Website में जा कर कर सकते है। जिसमें घर के सभी सदस्य का Details भरने के बाद प्रिंट आउट निकालना होगा। इसके बाद राशन कार्ड मुखिया का हस्ताक्षर करने बाद अपने ब्लॉक / तहसील में फॉर्म को आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ जमा कर दें।
- ऑफलाइन (Offline): ऑफलाइन तरीके से आवेदन करने के लिए नया राशन कार्ड आवेदन फॉर्म को ब्लॉक,प्रज्ञा केंद्र या डीलर से प्राप्त कर सकते है। फॉर्म में सभी डिटेल्स को सही-सही अच्छे से भर लेना है। आवश्यक हस्ताक्षर फॉर्म में करा लें और अन्य दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड,बैंक खाता,पहचान पत्र आदि के ब्लॉक में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आप अपने डीलर से सम्पर्क जरूर कर लें।
आहार झारखण्ड पोर्टल से होने वाले कार्य-
- राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन।
- राशन कार्ड का Status Check करना।
- शिकायत करना राशन कार्ड से सबंधित।
- अपने Dealer को Change करने के लिए Request करना।
- परिवार के सदस्य को जोड़ना या हटाना।
- मोबाइल नंबर में सुधार करना या Change करना।
- बैंक अकाउंट नंबर में सुधार या परिवर्तन।
- अपने डीलर की जानकारी प्राप्त करना।
- राशन कार्ड के विवरण जानना।
- पेट्रोल सब्सीडी आवेदन प्रक्रिया एवं स्थिति जाँच।
- UID में सुधार या परिवर्तन।
Aahar Jharkhand Ration के लाभ:
झारखण्ड में राशन कार्ड से बहुत से परिवार को लाभ मिलता है। भारत में आज भी कोई स्थानों में भूख से मौत लोगों की होती है। But, अब पहले के अपेक्षा बहुत ही कम होती है। भूख से लोगों की मृत्यु में कमी आने का कारण है, राशन धारक को अनाज मिलना। सरकार के तरफ गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को अनाज का वितरण करना। सच में सरकार के तरफ से राशन से बहुत ही गरीब परिवार को सहारा मिलता है। राशन कार्ड के कुछ विषेशताएँ-
- सभी गरीब परिवार को राशन का वितरण।
- हर महीने समय में राशन मिलना।
- बहुत ही कम दाम में अनाज मिलना।
- गॉंव के डीलर से ही अनाज प्राप्त होना।
- इसके अलावा कोई प्रकार के सामग्री का वितरण जैसे- चावल,चीनी,मिट्टी तेल आदि।
- परिवार के सदस्य के आधार में मिलना, जितना अधिक सदस्य उतना अधिक राशन मिलना।
Complaint Submit from Aahar Jharkhand Portal?
अगर आपको आहार झारखण्ड राशन कार्ड से सबंधित कोई समस्या / शिकायत हो। जिसके लिए आप कंप्लेंट दर्ज करना चाहते है, But आप जानना चाहते है की कहाँ और कैसे शिकायत करना है। तो ऐसे स्थिति में ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज किया जा सकता है। शिकायत सबमिट के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करे-
- सबसे पहले राशन कार्ड विभाग के वेबसाइट के इस पेज में जाएँ- https://pgms.dfcajharkhand.in/index.php/request
- घोषणा पत्र को चेक मार्क लगाएं और Continue पर क्लिक करना है।
- फिर अपना मोबाइल नंबर को डाले और OTP Verify कर लें।
- इसके बाद शिकायत विवरण जैसे- नाम,ईमेल,आधार कार्ड नंबर,विषय चुने और निवेदन बॉक्स में शिकायत को लिखे।
- फिर, पोर्टल की जानकारी कहाँ से मिली,विभाग,जिला,ब्लॉक,पंचायत आदि का चयन करे और कोई फोटो / ऑडियो फाइल है तो अपलोड कर सकते है।
- कैप्चा कोड को लिखें और घोषणा पत्र को चेक मार्क लगाए तथा “सबमिट” के बटन पर क्लिक करे।
Jharsewa Status Check
Important Links
Apply Ration Card | Register |
Official website | Click Here |
Our Home Page | Get Here |
FAQ for Aahar Jharkhand PDS Ration Card 2022
नहीं, सभी परिवार को इसका लाभ नहीं मिलेगा। वैसे परिवारों जो गरीब रेखा के नीचे आता हो उन परिवारों को राशन कार्ड का लाभ मिल सकता है।
राशन कार्ड मुख्यत: चार प्रकार के होते हैं- P.H./ AAY/ White और Green कार्ड।
राशन कार्ड से किसी परिवार को चावल,दाल,चीनी,गेंहूं और मिट्टी तेल मिल सकता है।
हाँ, ऑफलाइन विधि पर ब्लॉक में जमा करना जरुरी है, तभी आवेदन का आगे का Process होगा।
पहले प्रतिदिन दोपहर 1:00 PM के बाद से ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता था। But,अब अपडेट किया गया है और कभी भी आवेदन कर सकते है।
राशन कार्ड धारक को हर महीने के अंतिम सप्ताह में मिलता है। कार्ड धारक को अपने डीलर के पास जाना होगा।
PDS का फुल फॉर्म- ‘Public Distribution System’ होता है।
हाँ,राशन कार्डधारक को चावल,गेहूं,चीनी आदि सभी में पैसे देना पड़ता है। चावल और गेहूं को एक रूपये प्रति किलो के हिसाब से लिया जाता है।
माह के जिस भी दिन डीलर द्वारा राशन कार्ड के सदस्य में से कोई भी अपना बायोमेट्रिक से नाम दर्ज करा सकता है। इसके बाद डीलर द्वारा लाभार्थी परिवार को राशन दिया जायेगा।